Nainital, Paharpani: नैनीताल के पहाड़पानी गांव से खबर आ रही है कि, वन विभाग की टीम द्वार एक तेंदुवे को पकड़ लिया गया है। ये खबर 5 जनवरी की बताई जा रही। सुत्रो का कहना है ये वो तेंदुवा है जिसने हाल ही में एक गाय को अपना शिकार बनाया था, साथ ही गांव वालो का कहना है कि ये तेंदुवा वो भी हो सकता है जिसने लंबी दीनी और ओखलकांडा में दो महिलाओं को मौत के घर उतारा था।
आपको बता दे पिछले कुछ दिनों में तेंदुए(leapord) और बाघ का नुकसान पूरे उत्तराखंड में हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा तेंदुवों को विदेशों से लाया जा रहा है और गांवों में छोड़ा जा रहा है जिससे गांव वालों का जीवन बहुत अस्त व्यस्त हो रहा है। हाल ही में पहाड़पानी के टल्ली दीनी गांव में जंगल गई महिला को तेंदुआ सुबह 8 बजे उठा कर ले गया, उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक महिला की जान न चली जाए।
वन विभाग द्वार तेंदुवे को पकड़ना केबल तारीफ है, लेकिन गांव गांव वाले अभी भी खुश नहीं हैं, उनका कहना है मर चुका इंसान वापस नहीं आ सकता और ये काम वन विभाग को बहुत पहले कर देना चाहिए। तेंदुवे का आतंक अभी भी थम नहीं रहा है, एक तेंदुवा नहीं है क्योंकि बहुत सारे हैं, कहीं कुत्ते बिल्लियों को मारना और कहीं लोगों पर अचानक हमला करना।
अब सवाल ये है कि वन विभाग की टीम कहां जाएगी, क्योंकि हर रोज कहीं ना कहीं से हमले की खबरें आ रही हैं जिनके लोग अभी भी डर बना हुए हैं, लोगो का कहना है अगर वो रोज काम नहीं करेंगे तो जीवन यापन कैसे करेंगे, अगर वो जंगल ना जाए तो जानवर क्या खायेंगे? कमेंट करके बताएं, सरकार और वन विभाग की टीम क्या योजना बना सकती है जिसे तेंदुवो और बाघों का आतंक कम हो।
इसे भी पढ़ें: नैनीताल में तेंदुआ: ओखलकांडा की रेखा देवी भी हुई शिकार, तेंदुए को सरकार मार क्यों नहीं सकती?
Leave a Comment